क्राइम

मालदीव के पर्यावरण मंत्री पर संदिग्ध व्यक्ति ने किया धारदार हथियार से हमला

मंत्री इस हमले में लहूलुहान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अपराधी ने मंत्री के गले पर वार किया था, लेकिन लगा नहीं

मालदीव के पर्यावरण मंत्री पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे मंत्री को चोटें आई हैं। मंत्री इस हमले में लहूलुहान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अपराधी ने मंत्री के गले पर वार किया था, लेकिन लगा नहीं। उनके बाएं हाथ में चोटें आई हैं। मालदीव के पर्यावरण मंत्री अली सोलिह पर सोमवार दोपहर हमला हुआ। मालदीव की राजधानी माले के उत्तर में एक सड़क पर एक व्यक्ति ने उन्हें चाकू मार दिया। लेकिन मंत्री अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। चाकू लगने से उनके बाएं हाथ में चोट आई है।

अली सोलिह पर यह जानलेवा हमला उस वक्त हुआ, जब वह हुलहुमले में एक सड़क पर अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा थे। हमलावर ने मंत्री के गले में धारदार हथियार से वार करने का प्रयास किया। हालांकि इस हमले में वह भागने में सफल रहे, लेकिन चाकू लगने से उनका बायां हाथ चोटिल हो गया।

वहीं अली सोलिह पर हमला करने वाले को 15 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 43 वर्षीय व्यक्ति को हुलहुमले कोर्ट ने 15 दिन के रिमांड पर लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध वही शख्स है, जो पिछले महीने जुलाई में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लोगो वाला कपड़ा पहनकर मस्जिद में घुसा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसी दिन रिहा कर दिया था।

Related Articles

Back to top button