राष्ट्रीय

फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी नेताओं पर सीबीआई की छापेमारी

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है

CBI Raid: बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। बता दें कि सुनील सिंह आरजेडी के कोषाध्यक्ष हैं। सुनील सिंह आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। वहीं कार्रवाई के खिलाफ सुनील सिंह धरने पर बैठ गए हैं।

वहीं आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद और पूर्व विधायक अबू दोजना के घर भी सीबीआई ने रेड डाला है। इसके अलावा बालू माफिया और लालू परिवार के करीबी सुभाष यादव के दानापुर आवास और राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव के यहां भी छापेमारी की गई है।

Related Articles

Back to top button