क्राइम
होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 महिलाओं समेत 18 लोगों गिरफ्तार
होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है

मोतिहारी।। होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने होटल से 9 महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस छापेमारी के बाद होटल को सील कर दिया है।

आपको हम बता दें कि यह मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है। जानकारी के मुताबिक चकिया डीएसपी के नेतृत्व में मेहसी थाना पुलिस ने एनएच 28 के किनारे एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने होटल के कमरे से 9 युवक व 9 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा होटल के कमरे से सिगरेट और कंडोम सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।




