छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को समय पर समीक्षा बैठक करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम-1989 की राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न हुई

रायपुर। । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम-1989 की राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को समय पर समीक्षा बैठक करने के दिए निर्देश।

बैठक में एसटी-एससी वर्ग को विभिन्न प्रावधानों के तहत मिलने वाले लाभों और अधिनियम- 1989 के अंतर्गत 2019, 2020 एवं 2021 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। साथ ही अधिनियम- 1989 के अंतर्गत 2019, 2020 एवं 2021 में स्वीकृत राहत राशि की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

Back to top button