सर्पदंश से दो लोगों ने गंवाई अपनी जान, परिवार में पसरा मातम
बारिश आने के बाद से कई जहरीली जीव से खतरा उत्पन्न हो जाता हैं। जो लोगो के जान का दुश्मन बन जाता हैं

रायगढ़।। जिले में दो अलग-अलग घटना घटित हो गई। जहां बारिश आने के बाद से कई जहरीली जीव से खतरा उत्पन्न हो जाता हैं। जो लोगो के जान का दुश्मन बन जाता हैं। ऐसा ही घटना रायगढ़ के आदिवासी बाहुल क्षेत्र धरमजयगढ़ में हुई। जहां सांप के कांटने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में सर्पदंश से पीड़ित एक युवक की झाड़फूक के चक्कर में मौत हो गई। युवक के मौत के बाद उसके परिजनों ने बताया कि कल शाम बायसी निवासी धरम सिंह राठिया अपने खेत के बाड़ी में काम कर रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाए झाड़फूक कराने तांत्रिक के पास लेकर प्रेमनगर ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना में महिला के परिजनों ने बताया कि महिला जमीन में सोई हुई थी। इसी दौरान तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच उसके बाएं पैर के जांघ में किसी जहरीले जंतु के काटने पर उसकी नींद खुली। महिला को चिंटी काटने की आशंका हुई। परंतु बाद में महिला के तबियत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में ले लिया है।




