राष्ट्रीय

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती, जानिए क्या है नए दाम

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की भारी कटौती हुई है। हालांकि, दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है

नई दिल्ली।। महंगाई की मार झेल रही जनता को महीने के पहले ही दिन बड़ी राहत मिली है। 1 सितंबर को गैस सिलेंडर के दामों में कमी देखने को मिली है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की भारी कटौती हुई है। हालांकि, दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है।

1 सितंबर से दिल्ली में 1 इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये सस्ता मिलेगा। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती का लाभ लगभग देश के हर कोने में मिलेगा।

दिल्ली में आज से 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1976.50 की जगह 1885 रुपये होगी। वहीं, कोलकाता में अब कीमतें घटकर 1995.5 रुपये रह गई है, जबकि पहले यह 2095 रुपये थी। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1844 रुपये रह गई है। घरेलू सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई से कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी अभी भी सिलेंडर उसी कीमत पर मिलेगा। इंडेन सिलेंडर की दिल्ली में 1053 रुपये होगी, वहीं, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052, चेन्नई में 1068 रुपये कीमत होगी।

Related Articles

Back to top button