राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आखिरकार इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन अब झारखंड के नए सीएम होंगे

ईडी ने उन्हें अरेस्ट करने का भी फैसला किया है.

AINS NEWS 24×7…. जमीन घोटाले मामले में ईडी के निशाने पर आए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है. यह भी जानकारी सामने आई है कि ईडी ने उन्हें अरेस्ट करने का भी फैसला किया है. उधर चंपई सोरेन अब झारखंड के नए सीएम होंगे. चंपई सोरेन विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं. चंपई सोरेन सियासत में आने से पहले खेती बाड़ी करते थे. लेकिन शिबू सोरेन के सहयोगी रहे हैं. कई मौकों पर सीएम हेमंत सोरेन को इनका पैर छूते हुए भी देखा गया है. वहीं हेमंत सोरेन से ईडी ने लंबी पूछताछ की और बताया गया कि एजेंसी उनके जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है,

इसी बीच नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आया है. चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के विधायक राजभवन पहुंच गए हैं. देर शाम को सत्ताधारी गठबंधन के सभी विधायक रांची में राजभवन पहुंचे.

चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं. वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं.

Related Articles

Back to top button