युवक कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितीन नबीन का पुतला दहन कर जमकर विरोध जताया
छत्तीसगढ़वाद और भारतीयतावाद को लेकर छिड़े बहस के बीच छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस इसे लेकर हमलावर हो गई है।

AINS…छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पलक वर्मा जी, सहप्रभारी राष्ट्रीय सचिव इक़बाल गरेवाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नवीन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी कि मूर्ति अनावरण एवं छत्तीसगढ़ियावाद के अपमान
के विरोध में आज बिलासपुर जिला शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम के नेतृृत्व में कांग्रेस भवन बिलासपुर में शहर यूंका के पदाधिकारियों की बैठक कर नितिन नवीन के छत्तीसगढ़िया विरोधी होने के संदर्भ में दोनो हाथ उठा कर निंदा प्रस्ताव पारित किया। जिसके पश्चात स्थानीय नेहरू चौक भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन का पुतला दहन किया गया ।
शेरू असलम ने कहा कि यदि नितिन नवीन माफी नहीं मांगेंगे तो आगे उग्र आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।
नितिन नवीन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए युकाई नेहरू चौक में बड़ी संख्या में एकत्र हो कर नितिन नवीन का पुतला दहन किया ।


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव आदिल आलम खैरानी द्वारा कहा गया की एक और जहां यशस्वी मुखमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढीया वाद को बढ़ावा देने व यहां के त्योहारों को राष्ट्रीय पटल पर प्रमोट करने का कार्य कर रहें है वहीं छत्तीसगढ़ की मूल भावना का अपमान करने वाले भाजपा नेता नितिन नवीन का बयान निंदनीय है।
प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र साहू,ऋषि कश्यप ने कहा कि अगर नितिन नवीन २४ घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ की जनता से माफी नहीं मांगे तो युंका उग्र आंदोलन करने बाध्य है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिबली मेराज खान,असलम शेर खान ,आदिल आलम खैरानी ,पपुष्पेंद्र साहू,ऋषि कश्यप, अयाज खान,शांतनु मेश्राम ,शुभांगी खटीक,असद खान,वसीम कुरैशी,वकार,मंजीत सोनी, भूपेंद्र साहू,प्रांकित यादव,आशिक जावेद, सोनुभोरे ,शिवा पटेल कलाम खान,जयंत पनिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




