छत्तीसगढ़
माई की चौखट पर पहुंची सांसद, लिया आशीर्वाद, महेंद्र कर्मा के स्मारक पर भी किया पुष्प अर्पित
सांसद रंजीत रंजन के साथ दंतेवाड़ा जिला पंचायत की अध्यक्ष तूलिका कर्मा और कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी साथ रहे

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन बस्तर प्रवास के दौरान माई दंतेश्वरी के दरबार भी गई , वहां उन्होंने राज्य की समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा, रंजीत रंजन स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के स्मारक भी पहुंची और वहां पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया, इस दौरान सांसद रंजीत रंजन के साथ दंतेवाड़ा जिला पंचायत की अध्यक्ष तूलिका कर्मा और कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी साथ रहे,






