छत्तीसगढ़

कमलमय हुई न्यायधानी, महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई हजारों महिलाएं

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली का आयोजन बिलासपुर में किया जा रहा है, जिसे लेकर प्रदेशभर से महिलाएं एकत्रित हो रही हैं

AINS BILASPUR…भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली का आयोजन बिलासपुर में किया जा रहा है, जिसे लेकर प्रदेशभर से महिलाएं एकत्रित हो रही हैं,

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी इस रैली में शामिल हुए हैं , बिलासपुर की सड़कों पर महिलाएं बड़ी संख्या में कमल का झंडा लिए नजर आ रही हैं,

कोने-कोने से गाड़ियों में भर-भर के महिलाएं पहुंच रही हैं, गौरतलब है कि महतारी हुंकार रैली प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर की जा रही है, इस रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कई दिनों से तैयारी कर रखी है, बकायदा इसके लिए पोस्टर भी विमोचन किया गया था, साथ ही महिला नेत्रीयों ने इसे सफल बनाने की अपील भी की थी

 

Related Articles

Back to top button