राजनीति
चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ मंत्री अनिला भेड़िया भी शामिल रही
मोहन मरकाम लगातार जनसभाएं कर रहे हैं, इस दौरान उन्होंने चारामा में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

AINS RAIPUR…भानूप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में कांग्रेस पूरी दमदारी के साथ उतर चुकी है, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम लगातार जनसभाएं कर रहे हैं, इस दौरान उन्होंने चारामा में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया, उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश की महिला बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया भी साथ रही,


इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के ऊपर नाबालिक लड़की के उत्पीड़न और बलात्कार के केस दर्ज हैं , जिसकी शिकायत हमारी पार्टी द्वारा निर्वाचन आयोग से की गई है, उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की कि मतदान के पूर्व तक एक-एक मतदाता से मुलाकात करें और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की करतूतों से अवगत कराएं




