राजनीति

मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निवास पर असम को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक

असम की राजनीतिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण विचार विमर्श

AINS NEWS… पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद रायपुर लोकसभा विकास उपाध्याय ने बताया कि असम के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक के साथ माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में असम में संगठन को सशक्त करने तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर श्री के. सी. वेणुगोपाल जी, श्री जितेंद्र सिंह जी, श्री भूपेश बघेल जी, श्री डी. के. शिवकुमार जी (माननीय उपमुख्यमंत्री), श्री बंधु तिर्की जी, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव गोगोई जी, सीएलपी नेता श्री देबब्रत सैकिया जी एवं माननीय सांसद श्री रकीबुल हुसैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, जमीनी स्तर पर कांग्रेस को और अधिक प्रभावी बनाने तथा असम की राजनीतिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।

 

Related Articles

Back to top button