छत्तीसगढ़

फिर एक नाबालिक हुई दुष्कर्म की शिकार, इंस्टाग्राम पर हुई थी युवक से दोस्ती

दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई, युवक ने घुमाने के बहाने छात्रा को ले जाकर उससे दुष्कर्म किया

AINS BILASPUR…छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फिर एक नाबालिक दुष्कर्म की शिकार हो गई, दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई, युवक ने घुमाने के बहाने छात्रा को ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और घर पर छोड़ कर भाग आया, घर पर छात्रा ने आप बीती बताई तो परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने 376,4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है, जानकारी के अनुसार घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 16 वर्षीय 10वीं की छात्रा तखतपुर में अपनी बुआ के घर पर रहकर पढ़ाई करती है, सोमवार सुबह 7:00 बजे जब वह स्कूल जाने के लिए निकली तो वापस नहीं लौटी,

शाम होते ही परिजनों को चिंता होने लगी इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, बच्ची लापता थी और परेशान परिजन हर जगह खोजबीन करने लगे शाम होते-होते तखतपुर थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी युवक पंकज खांडे छात्रा को घर पर छोड़ कर चला गया, छात्रा ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को सारी बात बताई, छात्र ने बताया कि युवक से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई, स्कूल जाते समय युवक पंकज खांडे रास्ते में मिला और उसे अपनी बाइक से अपने चाचा के घर ले गया, चाचा के घर पर उसने गलत काम किया , उसके बाद परिजन नाबालिक को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, मामले में पुलिस ने नाबालिग का बयान लिया और अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

 

Related Articles

Back to top button