छत्तीसगढ़

कल दो शासकीय विधेयक को पेश किया जायेगा, विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित

पहले दिन विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत मनोज मंडावी और मनेन्‍द्रगढ़ के भाजपा विधायक रहे दीपक पटेल को श्रद्धांजलि दी गई

AINS RAIPUR…छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज यानी गुरुवार को शुरू हुआ। सुबह 11 बजे से सत्र की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत मनोज मंडावी और मनेन्‍द्रगढ़ के भाजपा विधायक रहे दीपक पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। सत्र के दूसरे दिन यानी कल दो शासकीय विधेयक को पेश किया जायेगा। वहीं अनुपूरक को भी मंजूरी दी जायेगी।

आरक्षण विधेयक पर बीजेपी विधायक दल संशोधन प्रस्ताव देगी। अनुसूचित जाति का आरक्षण 13 से बढ़ाकर 16 फ़ीसदी किए जाने का प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बोले कि संशोधन के साथ ही विधेयक को समर्थन दिया जाएगा। आरक्षण के इस बिल का कांग्रेस सरकार राजनीतिक फ़ायदा उठाना चाहती है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में पिछले गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में विधानसभा में संशोधित आरक्षण विधेयक प्रस्तुत करने की मंजूरी दी गई थी। जानकारी के अनुसार, संशोधन विधेयक के जरिए सरकार अनुसूचित जनजाति (ST) को 32%, अनुसूचित जाति (SC) को 13% और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% आरक्षण देना तय किया है। वहीं सामान्य वर्ग के गरीबों (EWS) को 4% आरक्षण देने की बात कही जा रही है। इसके लिए कैबिनेट ने दो विधेयकों में बदलाव के प्रारूप को मंजूरी दी है।

 

Related Articles

Back to top button