निर्माणाधीन ब्रिज बना काल, दिशा सूचक के न होने के चलते हो रही दुर्घटनायें
नेशनल हाईवे क्र.53 पर कल रात दो गंभीर सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें पति,पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं अन्य वाहन कार चालक गम्भीर रूप से घायल

AINS RAIPUR…लगातार चार वर्षों से निर्माण किए जा रहे नेशनल हाईवे क्र.53 पर कल रात दो गंभीर सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें पति,पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं अन्य वाहन कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गये।

थाना कुम्हारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात चंगोराभाठा निवासी आजूराम देवांगन पत्नी निर्मला एवं 12 वर्षीय बेटी को लेकर अपने मोपेड पावर एक्सल क्र. CG04 NH5125 में सवार होकर ग्राम जंजगिरी कुम्हारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वापस जाते वक्त उसे कुम्हारी में बन रहे अधूरे पुलिया नहीं देख पाने के कारण वे सीधे पुल से जा भिड़े।जिससे पति और पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं 12 वर्ष की बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई।

वहीं दूसरी घटना में अवन्ति बिहार कालोनी रायपुर निवासी नवीन प्रीतवानी उम्र लगभग 25 वर्ष भी भिलाई से शादी समारोह से अपने कार क्र.CG04NS8449 से लौट रहे थे। अचानक निर्माणाधीन सड़क पर अधूरे बने पुल से टकरा ग्रे।जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए।उक्त घटना रात्रि लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है।उक्त दोनों घटनाओं में पति पत्नी की मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में युवक आर्थिक एवं शारीरिक क्षति हुई है।लेकिन प्रश्न यह है इस तरह सड़क दुघर्टना में लोगों की असमय मौत हो रही है,जिसका जिम्मेदार कौन है?
सड़क निर्माण कम्पनी अधूरे सड़क का निर्माण कर गायब हो गये हैं। प्रशासन को अतिशीघ्र निर्माण कम्पनी के मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लेनी चाहिए.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक बाइक गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो। सीएम बघेल ने इस हादसे में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।




