श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था दिव्यांग भाई के मदद को आई आगे, संस्था की तरफ से मानिक जी को गद्दा ओर जैल कुशन भेंट किया
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की तरफ से मानिक जी को गद्दा ओर जैल कुशन भेंट किया गया।

AINS RAIPUR…श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका / अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव जी ने जानकारी दी की मानिकलाल चतुर्वेदी पिता सुखीराम चतुर्वेदी गांव-बिनौरी, तहसील-पंडरिया, जिला-कर्वधा छत्तीसगढ़ के निवासी है इनकी कमर के रीढ़ की हड्डी पिछले 4 सालों से टूटी है जिस कारण इनका समय पलंग ओर वीलचेयर तक सिमट कर रह गया है।आर्थिक रूप से कमजोर मानिक को फॉम के गद्दे ओर जैल कुशन की आवश्यकता थी । ताकि बेक सोल की समस्या से इन्हें आराम मिल सके।पर आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण ये खरीदने में सक्षम नही थे।

नीतू श्रीवास्तव जी ने आगे बताया कि जब इनको श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था के कार्यो की जानकारी हुई तब इन्होंने हमसे सहयोग मांगे । श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की तरफ से मानिक जी को गद्दा ओर जैल कुशन भेंट किया गया।
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की तरफ से मैं उन सभी सह्योगकर्ताओ का दिल से धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने इस नेक कार्य मे हमारा साथ दिए।
आप सभी से कहना चाहूंगी कि हम सब के लिए सब कुछ तो नही कर सकते पर किसी के लिए कुछ तो जरूर कर सकते है




