कोल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपियों की 152.31 करोड़ की संपत्ति को अटैच
सूर्यकांत तिवारी की 65 , सौम्या चौरसिया की 21 और समीर विश्नोई की 5 संपत्तियां इसमें शामिल है

AINS RAIPUR…ईडी ने छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपियों की 152.31 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया, आईएएस समीर विश्नोई और कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य दो आरोपी शामिल हैं , सूर्यकांत तिवारी की 65 , सौम्या चौरसिया की 21 और समीर विश्नोई की 5 संपत्तियां इसमें शामिल है जिसे ईडी ने अटैच किया है, इन संपत्तियों में हिर्री, पोटिया,सेवती और दुर्ग में 65 एकड़ कृषि भूमि, रसनी आरंग में 10 एकड़ कृषि भूमि और कमर्शियल लैंड, 12 एकड़ ठकुराइन टोला दुर्ग में और फार्महाउस शामिल है , इसके अलावा छापे के दौरान बरामद किए गए कैश, ज्वेलरी, प्लाट, फ्लैट और कोल वाशरी भी शामिल है

गौरतलब है कि ईडी ने 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में सूर्यकांत तिवारी उनके रिश्तेदारों समेत कई आईएएस अधिकारियों और व्यवसायियों के यहां छापा मारकर कार्रवाई की थी, मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ में कोल घोटाले और मनी लांड्रिंग का पर्दाफाश किया था, जांच एजेंसी ने आईएएस समीर विश्नोई , लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था, बाद में सूर्यकांत तिवारी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था, वही 2 दिसंबर को ईडी ने मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया, सौम्या अभी ईडी की हिरासत में है जिनसे पूछताछ की जा रही है, 10 दिसंबर को उनकी रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा




