राष्ट्रीय

जो जो सनातनियों का विरोध करेगा उस उस का होगा बाई काट, चाहे नेता हो अभिनेता या फिर मीडिया

फिल्म पठान के एक गीत बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवे रंग की बिकनी पर जमकर बवाल मचा हुआ है

AINS DESK…सनातन धर्म का प्रचार करने वाले प्रवचन कर्ता बागेश्वर महाराज ने कथा स्थल से ऐसे नेता, अभिनेता या मीडिया समूहों का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई जो सनातन धर्म का विरोध करेगा, गौरतलब है कि इन दिनों शाहरुख खान के फिल्म पठान के एक गीत बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवे रंग की बिकनी पर जमकर बवाल मचा हुआ है, मध्यप्रदेश से लेकर अयोध्या के संतो ने भी इस फिल्म का बाइकाट करने की अपील की है,

प्रवचन कर्ता बागेश्वर महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आपने एक फिल्म का बायकॉट किया तो भी उन्हें समझ में नहीं आया और वे सनातन धर्म से खिलवाड़ करते आ रहे हैं, उन्होंने उन सभी का बायकाट करने की शपथ दिलाई जो सनातन धर्म का अपमान, खिलवाड़ या विरोध  करेगा, इनमें नेता, अभिनेता और मीडिया समूह भी शामिल है।

 

Related Articles

Back to top button