पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन और जमकर नारेबाजी
पाकिस्तान सरकार को सार्वजनिक रूप से भारत से माफ़ी मांगनी चाहिए और पाकिस्तान सरकार को भुट्टो पर कार्यवाही करनी चाहिए

AINS BASTAR…(मुहम्मद लाल शाह)भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान पर एवं जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी के नेतृत्व में आज भाजपा दंतेवाड़ा द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया |
देश के यशस्वी एवं विश्व के लोकप्रिय भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने जिस अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया उसके विरुद्ध भाजपाइयों ने बस स्टैंड दंतेवाड़ा में बिलावल भुट्टो का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की |

भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की जिस भाषा का प्रयोग पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जो टिपण्णी की है वो अत्यंत ही अभद्र और निंदनीय है, आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और हमारे प्रधानमंत्री विश्व में सर्वमान्य नेता बनकर उभरे है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान उनके कायरता एवं नाकामी का परिचायक है उसके लिये पाकिस्तान सरकार को सार्वजनिक रूप से भारत से माफ़ी मांगनी चाहिए और पाकिस्तान सरकार को भुट्टो पर कार्यवाही करनी चाहिए | इस दौरान समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए |




