छत्तीसगढ़

रमन सिंह छत्तीसगढ़ के लोगों को प्रताड़ित करते रहे, आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में ठूंसते रहे- सीएम बघेल

रमन सिंह ने सीएम बघेल के एक बयान को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें रमन सिंह ने ट्वीट पर जवाब लिखा था कि हमारे पास छत्तीसगढ़ महतारी है

AINS RAIPUR…सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह छत्तीसगढ़ के लोगों को प्रताड़ित करते रहे. आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में ठूंसते रहे. छत्तीसगढ़ महतारी का निर्माण हम लोगों ने किया.

सीएम ने बीजेपी के प्रभारी को भी सियासी रडार में लिया. सीएम ने कहा कि बीजेपी के प्रभारी ने कहा था कि छत्तीसगढ़ महतारी का मूर्ति क्यों बना रहे हैं. छत्तीसगढ़ महतारी तो हमारी है, उनके पास क्या है ?

बता दें कि रमन सिंह ने सीएम बघेल के एक बयान को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें रमन सिंह ने ट्वीट पर जवाब लिखा था कि हमारे पास छत्तीसगढ़ महतारी है…इसी पर सीएम बघेल ने पलटवार किया है.

इसके साथ ही सीएम बघेल ने राज्यपाल अनुसुईया उईके को भी आरक्षण मामले में घेरा. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को जल्दी से हस्ताक्षर करना चाहिए. अपने बात पर उनको कायम रहना चाहिए.

 

Related Articles

Back to top button