छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर गहरी संवेदना जताई

छत्तीसगढ़ के विकास कार्य और कई लंबित मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया

AINS DESK…छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर गहरी संवेदना जताई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्य और कई लंबित मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। बता दें बीते दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई थी। जहां पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि केंद्र सरकार राज्य के कर्मचारियों के पेंशन अंशदान का 17 हजार 500 करोड़ वापस नहीं भी करती है तब भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button