छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग – वन विभाग की बड़ी कार्यवाही – अवैध परिवहन करते 10 नग सागौन इमारती लकड़ी जब्त
मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत टेंडा नवापारा से डेहरीडीह मार्ग में भागते हुए गाड़ी को पकड़ा गया

AINS RAIGARH…घरघोडा वन विभाग द्वारा अवैध रूप से टाटा योद्धा गाड़ी न OD 14 T 5125 में 10 नग सागौन इमारती लकड़ी परिवहन करते पकड़ा गया है, जिस पर वन विभाग घरघोडा द्वारा वन अपराध प्रकरण क्र 4990/01 दिनाँक 4/1/2023 जारी कर जब्ती की कार्यवाही की गई । जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत टेंडा नवापारा से डेहरीडीह मार्ग में भागते हुए गाड़ी को पकड़ा गया है ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी योगेंद्र कुमार गंडेचा, डिप्टी रेंजर मिलन भगत, विजय भगत, वन रक्षक सुनील धृतलहरे मुकेश राठिया शामिल रहे




