छत्तीसगढ़

धर्मांतरण करवाने वालो पर रासुका लागू होगा या सिर्फ हिन्दू धर्म के लोगो पर लागू करने के लिए रासुका लाया जा रहा है: नीलकंठ त्रिपाठी

आज मिशनरी के ऊपर बात आ गई हैं तब रासुका क्यों लागू किया जा रहा है।

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा धर्मांतरण मामले में रासुका लागू करने का नियम लाते ही प्रदेश में राजनीति गरमा गई हैं , प्रदेश सरकार पर आदिवासियों की संस्कृति छीनने का भी आरोप लगाया जा रहा है तो कोई मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने के लिए सोनिया गांधी के इशारों पर काम करने की बात कह रहे है।

प्रदेश में रासुका लागू किए जाने पर धर्म संसद आयोजक नीलकंठ त्रिपाठी ने भी यह सवाल किया है कि जो लोग नारायणपुर, बस्तर में गरीब परिवार को लालच देकर धर्मांतरण करवा रहें है उनके ऊपर रासुका नियम लागू होगा कि नहीं , रासुका के नियम के तहत कार्रवाई होगी कि नहीं या फिर सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों पर ही लागू करने के लिए रासुका लाया जा रहा है।

नीलकंठ त्रिपाठी ने कहा कि बरसों से मंदिरों में भी तोड़फोड़ होता आ रहा है, तब यह नियम क्यों लागू नहीं किया गया, कवर्धा में भी इतनी  बड़ी हिंसा हुई फिर भी कोई नियम लागू नहीं किया गया, आज मिशनरी के ऊपर बात आ गई हैं तब रासुका क्यों लागू किया जा रहा है। लगातार हिंदू संगठनों द्वारा धर्मांतरण को लेकर थानों में शिकायतें किया जा रहा है,लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया।

 

Related Articles

Back to top button