छत्तीसगढ़

आईएएस, राजनेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने दबिश दी

ईडी की टीम सुबह छह बजे रायपुर व भिलाई स्थित ठिकानों पर दबिश दी।

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ में एक आईएएस, राजनेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम सुबह छह बजे रायपुर व भिलाई स्थित ठिकानों पर दबिश दी।

रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित अफसर कॉलोनी में ईडी की टीम आईएएस अन्बलगन पी. के निवास पर छापा मारा है। अन्बलगन फिलहाल जल संसाधन व संस्कृति विभाग के सचिव हैं। वे खनिज सचिव रह चुके हैं। ईडी की टीम पहले देवेंद्र नगर स्थित निवास पहुंची, लेकिन वे यहां के बंगले में नहीं थे। दूसरी टीम उनके भिलाई स्थित निवास में पहुंची थी। वहां उनके होने की खबर के बाद यहां की टीम भी भिलाई चली गई।

ईडी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक और बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, ऐश्वर्या किंगडम निवासी विपुल पटेल, अशोका टॉवर निवासी स्वतंत्र जैन के यहां भी छापेमारी की है। अग्नि चंद्राकर पूर्व में गिरफ्तार सूर्यकांत तिवारी के ससुर हैं।

ताजा कार्यवाही में सौम्या चौरसिया के कारोबारी रिश्तेदारों के अलावा उन अधिकारियों के ठिकानों में भी दस्तक दी गई है। जो सरकारी मशीनरी जाम कर गैरकानूनी आर्थिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह से ED ने आधा दर्जन लोगो के लगभग दर्जन भर ठिकानों में छापेमारी की है। इसमें बरामदगी को लेकर लोगों की निगाहें लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक सौम्या चौरसिया के कोरबा निवासी रिश्तेदार विपुल पटेल के रायपुर स्थित ठिकानों से ED को निवेश संबंधी कई दस्तावेज बरामद होने की खबर आ रही है। सूत्र बताते है कि विपुल पटेल, सुपर CM सौम्या चौरसिया की बहन का देवर है। बताते है कि कांग्रेस के सत्ता में आने से पूर्व वर्ष 2018 तक विपुल पटेल कोरबा में रहकर कारोबार कर रहा था। उसकी आर्थिक स्थिति एक दम सामान्य थी। लेकिन अब उसका रसूख और जमीन – जायजाद करोड़ों में है। मात्र 4 साल में अचानक उसने करोडो की चल – अचल संपत्ति अर्जित की थी। बताते है कि सुपर CM सौम्या चौरसिया ने अपनी बहन के नाते – रिश्तेदारों के नाम पर भी करोडो की संपत्ति कर रखी है।

बताया जा रहा है कि सौम्या चौरसिया के रांची निवासरत एक अन्य रिश्तेदार अनुराग चौरसिया के ठिकानो पर भी ED की पड़ताल जारी है। बताते है कि 4 साल पहले तक अनुराग चौरसिया भी कोई ऐसा ठोस कामकाज नहीं करते थे, जिससे की एका – एक करोडो की संपत्ति उनके नाम दर्ज हो जाये। सौम्या चौरसिया के लिए जमीन जायदाद के लेनदेन से जुड़े इस शख्स से ब्लैकमनी को लेकर ED पूर्व में भी पूछताछ कर चुकी है। बताते है कि ED ने अनुराग चौरसिया से उसकी अर्जित आय और रातों – रात अर्जित की गई करोडो की संपत्ति का हिसाब – किताब ले रही है। यह भी बताया जाता है कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश IT की चार्जशीट में अनुराग चौरसिया का भी नाम शामिल है। रायपुर में ऐश्वर्या किंगडम में निवासरत सौम्या के कारोबारी रिश्तेदार विपुल पटेल और अशोका टावर में निवासरत स्वत्रंत जैन समेत अन्य तीन कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम अभी भी डटी है। बताया जाता है कि कांग्रेस विधायक अग्नि चंद्राकर के रायपुर में शंकर नगर और महासमुंद स्थित ठिकानो में भी ED की छापेमारी जारी है।

Related Articles

Back to top button