हम सब के लिए सब कुछ तो नही कर सकते पर किसी के लिए कुछ तो जरूर कर सकते है- श्रुति फाउंडेशन
कही न कही हमारी कोशिश है कि हर किसी के चेहरे में मुस्कान लाई जा सकती है।

AINS RAIPUR…श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव जी ने जानकारी दी की शिवकुमार टांडेकर /विजय टांडेकर , रविदास, मोहल्ला वार्ड नंबर 13 ,ग्राम नयापारा भलेसर , पोस्ट कनेकेरा, पिन 493445, जिला महासमुंद विकासखंड महासमुंद छत्तीसगढ़ से है। सात साल से ये बिस्तर पर है चल फिर नही सकते। स्पाइनल इंजेरियस से ग्रसित है।
जिस कारण इनका समय पलंग ओर वीलचेयर तक सिमट कर रह गया है।आर्थिक रूप से कमजोर शिव को जैल कुशन की आवश्यकता थी । ताकि बेक सोल की समस्या से इन्हें आराम मिल सके। पर आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण ये खरीदने में सक्षम नही थे। नीतू श्रीवास्तव जी ने आगे बताया कि जब इनको श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था के कार्यो की जानकारी हुई तब इन्होंने हमसे सहयोग मांगे।

हमने भाई के लिए जैल कुशन की व्यवस्था की और उनको उनके आवश्यकता की चीज भेजवाई।
इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप सभी से ये कहना चाहूंगी कि अपने आस पास के एसे दिव्यांग भाई बहनों के लिए जरूर आगे आये क्योंकि इनको हम आप जैसे लोगो के साथ कि बहुत आवश्यकता है, कही न कही हमारी कोशिश है कि हर किसी के चेहरे में मुस्कान लाई जा सकती है।
आप सभी से कहना चाहूंगी कि हम सब के लिए सब कुछ तो नही कर सकते पर किसी के लिए कुछ तो जरूर कर सकते है



