ईडी की टीम ने भिलाई के जमीन कारोबारी दीपेश टांक को गिरफ्तार किया, कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई लगातार जारी
इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी पहले हो चुकी है।

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई लगातार जारी है। सौम्या चौरसिया, कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, उसके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, कारोबारी सुनील अग्रवाल और निलंबित IAS समीर बिश्नोई के बाद अब एक और जमीन कारोबारी की गिरफ्तारी की गई है।

ईडी की टीम ने भिलाई के जमीन कारोबारी दीपेश टांक नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी दीपेश टांक को आज कोर्ट में पेश किया। इस मामले में अभी कोर्ट में सुनवाई जारी है। यह अभी समाचार लिखे जाने तक सुनिश्चित नहीं हुआ है कि उसे कितने दिनों की रिमांड पर भेजा जायेगा सूत्रों की मानें तो 14 दिनो की रिमांड पर भेजा जाना तय है या फिर ईडी को भी 4 दिनों की पुछताछ के लिए रिमांड पर दिया जा सकता है।
बता दें, इससे पहले छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग और 25 रूपया कोयला लेवी वसूली घोटाले में छत्तीसगढ़ में छापेमारी करते हुए नौकरशाहों, अधिकारियों, कारोबारी और ठेकेदारों के ठिकानों पर कार्यवाही की गई थी। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी पहले हो चुकी है।




