छत्तीसगढ़

ईडी की गिरफ्त में आये दो खनिज अधिकारी , और नामों का किया खुलासा

रायगढ़ और कोरबा में कभी नियुक्त रहे शिव शंकर नाग और संदीप कुमार नायक को ईडी ने न्यायालय में पेश किया

AINS RAIPUR…रायपुर ज़िला न्यायालय में शाम जैसे ही हलचल हलचल तेज हुई तो पता चला ईडी के न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के यहां दो खनिज अधिकारी को ईडी कुछ समय बाद पेश करने जा रही है।

रायगढ़ और कोरबा में कभी नियुक्त रहे शिव शंकर नाग और संदीप कुमार नायक को ईडी ने न्यायालय में पेश किया । दोनों खनिज अधिकारी बताए जाते हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद ईडी ने 5 दिन की रिमांड मांगी

वहीं सूत्रों के अनुसार इन दोनों खनिज अधिकारी से ईडी को इसमें कुछ आईएएस और कुछ और नाम के प्रमाण भी मिलना तय माने जा रहे हैं। साफ है कि छत्तीसगढ में कोयले की दलाली में हाथ काला कर चुके कई बड़े नाम का खुलासा सिलसिलेवार रूप से ईडी करते रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button