छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया गया यज्ञ, कहा मांगे पूरी करने के लिए करें पुनर्विचार
मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री को भगवान सद्बुद्धि दें ताकि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की मांगों पर पुनर्विचार करें

AINS MAHASAMUND…अपनी 6 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने की मांग पर अड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ को सरकार ने 10 बिंदुओं का आदेश जारी करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और कहा था कि काम पर वापस लौटे नहीं तो नौकरी पर बात बन आएगी साथ ही तनख्वाह भी रोक दी जाएगी, लेकिन अपनी मांगों पर अड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ का कहना है चाहे जो मजबूरी हो मान हमारी पूरी हो, इसी कड़ी में महासमुंद जिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने एक सद्बुद्धि यज्ञ कराया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया की फोटो लेकर यज्ञ में शामिल हुए, यज्ञ के दौरान कहा गया कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री को भगवान सद्बुद्धि दें ताकि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की मांगों पर पुनर्विचार करें





