छत्तीसगढ़

सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन को धड़ से अलग किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी का नाम मोहम्मद सुलतान है, जबकि मृतिका का नाम इमराना बताया जा रहा है।

AINS RAIPUR CRIME…वेलेंटाइन डे के दूसरे दिन ही सनकी आशिक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। घटना रायपुर के गुढ़ियारी इलाके की बतायी जा रही है। आरोपी प्रेमी का नाम मोहम्मद सुल्तान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सुल्तान अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, इसी दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से प्रेमिका का गला रेत दिया।

घटना के बाद आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्टी क्षेत्र में पूरी घटना हुई है। आरोपी मोहम्मद सुल्तान पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टिया ये मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुर्रा भट्टी सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की गर्दन धड़ से अलग कर दिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद सुलतान है, जबकि मृतिका का नाम इमराना बताया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button