राष्ट्रीय कांग्रेस नेताओं को रोके जाने की साजिश का आरोप, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को नोटिस
कांग्रेस का यहां 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। जिसमें देश के सभी राज्यों से 15 हजार पदाधिकारियों के आने की खबर है

AINS DELHI…कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट सीआरपीएफ के अधिकारी ने रोकवा दिया। कहा गया, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को नोटिस देना है। ऐसे में उनको नोटिस देने के लिए CRPF के अधिकारी पहुंचे। बता दें, इसी फ्लाइट से केसी वेणुगोपाल सहित अन्य बड़े राष्ट्रीय नेता भी आने वाले थे।

इसकी सूचना मिलने पर वहां मौजूद नेताओं ने आरोप लगाया, जब भी कांंग्रेस अधिवेशन आदि की तैयारी करती है, तो उन्हें साजिश के तहत रोक दिया जाता है। कहा, ईडी की नोटिस थामने और उनके यहां छापे मारने जैसी द्वेष पूर्ण कार्रवाई कराई जा रही है। जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
सभी राष्ट्रीय कांग्रेस नेताओं को रोके जाने की साजिश का आरोप लगाया जा रहा है। बहरहाल, इस कार्रवाई के चलते सियासी तूफान आ गया है। इधर, इसके विरोध में कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी करने लगे हैं। कांग्रेस का यहां 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। जिसमें देश के सभी राज्यों से 15 हजार पदाधिकारियों के आने की खबर है।




