छत्तीसगढ़राजनीति

66 बिन्दुओं का संकल्प मसौदा, कांग्रेस महा अधिवेशन में शिक्षा और रोजगार जैसें अहम् बिंदुओं को बनाया गया हैं चुनावी हथियार

कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में युवाओं के लिए युवा, शिक्षा और रोजगार संकल्प के मसौदे में 66 बिन्दुओं में प्रस्ताव रखा गया

AINS NEWS… कांग्रेस युवाओं के लिए नौकरियों का दायरा बढ़ाएगी। इसके लिए सरकारी क्षेत्रों का विस्तार किया जाएगा। निजी क्षेत्रों में नौकरियों का अवसर प्राप्त कराने के लिए कार्पोरेट क्षेत्र को नई परियोजनों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।यदि ऐसा हो पाया तो सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों से अच्छी गुणवत्ता वाली नौकरियां आएंगी। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में युवाओं के लिए युवा, शिक्षा और रोजगार संकल्प के मसौदे में 66 बिन्दुओं में प्रस्ताव रखा गया। कांग्रेस ने शिक्षा और युवाओं के रोजगार के बीच खाई को लेकर चिंता प्रकट की।

कांग्रेस का मानना है कि निजी क्षेत्र की नौकरियां तब पैदा होंगी जब कार्पोरेट क्षेत्र नई परियोजनाओं में निवेश करेगा और विस्तार करेगा। लेकिन कार्पोरेट तभी निवेश करेंगे जब उन्हें अर्थव्यवस्था और सरकार पर भरोसा होगा। वर्तमान में कार्पोरेट क्षेत्र का निवेश बहुत कम है, यही वजह है कि युवाओं के लिए नौकरियां नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button