होली पर्व को लेकर एसडीएम द्वारा थाना में ली गई शांति समिति की बैठक
केशकाल में कभी होली त्यौहार के दिन किसी भी अप्रिय वारदाद की घटना न होकर त्यौहार को शांति पूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाने की परम्परा रही है

AINS NEWS…केशकाल – निकट भविष्य में होने वाले हिन्दुओं के सबसे बड़े त्यौहार रंगो का त्यौहार होली पर्व पर नगर में शांति पूर्ण मनाने के संबंध में एसडीएम केशकाल के अध्यक्षता में थाना में शांति समिति की बैठक रखी गयी , बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए एसडीएम द्वारा रंगो का त्यौहार होली पर्व पर भाई चारे के साथ शांति पूर्वक मनाने की समझाइश दी, जिस पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों से एसडीएम द्वारा आग्रह किया गया है कि रंग, गुलाल से खेलने वाले सबसे महत्वपूर्ण होली का त्यौहार है। जिसके तहत किसी भी सज्जन के ऊपर जबरन रंग गुलाल नहीं डालने की समझाइश दी,


जिस पर सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने एसडीएम को भरोसा दिलाया कि केशकाल में कभी होली त्यौहार के दिन किसी भी अप्रिय वारदाद की घटना न होकर त्यौहार को शांति पूर्वक एवं भाईचारे के साथ मनाने की परम्परा रही है जो इस बार भी कायम रखने का भरोसा दिलाया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारीगणों में एसडीएम राजस्व केशकाल , एसडीओपी केशकाल, सीईओ जनपद के अलावा अध्यक्ष जनपद पंचायत महेन्द्र नेताम व नगर पंचायत अध्यक्ष रौशन जम़ीर खान, सीएमओ नामेश कावड़े, सलीम मेमन अध्यक्ष, अंजुमन इस्लामिया कमेटी केक्ष्कल गणमान्य नागरिक व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। K.SHASHIDHARAN




