छत्तीसगढ़ में दिवंगत शिक्षकों की पत्नियों का आन्दोलन 135 दिन से जारी, विरोध-प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवंगत शिक्षकों की पत्नियां (विधवा) अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रही

AINS NEWS.. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवंगत शिक्षकों की पत्नियां (विधवा) अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं. इन विधवा महिलाओं को सड़क पर जीवन व्यतीत करते हुए 135 दिन हो गए हैं. महिलाओं का कहना है कि पति के निधन के बाद घर के खर्चे के लिए पैसे नहीं हैं. माली हालत खराब है. ऐसे में जीवन-यापन के लिए अनुकंपा नियुक्ति की जाए.

कांग्रेस सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा में अनुकम्पा नियुक्ती की बात कही थीं ऐसा कहना हैं, आँदोलन कर रही महिलाओ का, लेकिन अब सरकार अपनी वादों से मुकर रही हैं, जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तब से हर वर्ग के सरकारी कर्मचारी धरने पर बैठ रही हैं, लेकीन अभी तक सरकार किसी को भी सन्तुष्ट नहीं किया हैं, अब देखने वाली बात यह हैं की क्या कांग्रेस सरकार दोबारा से सत्ता में आने के लिए सब की मांगे पुरी करने का झूठी वादा करेगी.




