छत्तीसगढ़

अलग अलग क्षेत्रों में तीन लोगों ने की ख़ुदकुशी, मामले में पुलिस जांच में जुटी

दुल्हन बनने से पहले ही फंदे पर लटकी 22 वर्षीय युवती

AINS NEWS….राजधानी में फंदे पर लटकी हुई युवती की लाश मिली है। युवती का शादी तय हो चुकी थी, लेकिन दुल्हन बनने से पहले ही फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिला है। 22 वर्षीय युवती का नाम दामिनी साहू बताया जा रहा है। हालांकि लड़की ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। घटना चंद्रखुरी बस्ती के गांधी चौक की बतायी जा रही है। घटना की जांच मंदिर हसौद की पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

इधर रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। मृतक का नाम राजकुमार अग्रवाल बताया जा रहा है। युवक भी चंद्रखुरी का रहने वाला है। युवक रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित जनता क्वाटर में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक किराये पर युवक पिछले छह माह से यहां रह रहा ता। मृतक पंडरी स्थित हीरो मोटर साइकिल एजेंसी में वर्कशाप मैनेजर के पद पर काम करता था। आस पड़ोस के लोगों के मुताबिक पिछले करीब 20 दिन से वो काम पर नहीं जा रहा था। बीती रात से दरवाजा अंदर बंद होने से मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो राजकुमार अग्रवाल कमरे में मृत पड़ा मिला। राजेंद्र नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

भटगांव गांव बस स्टैंड के पास नरेश ट्रैवल्स की बस में ड्राइवर की लाश मिली है। संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राइवर की लाश से इलाके में सनसनी मच गयी है। रस्सी से लटकती हुई लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। इधर, परिजनों का आरोप है कि हत्या कर लाश लटकाई गई लाश।

 

Related Articles

Back to top button