छत्तीसगढ़
सरगुजा से एक बार फिर मतांतरण का मामला सामने आया हैं, बालिग बेटे ने हाथ में लिखवाया – धन्यवाद यीशु
युवक का स्वास्थ्य खराब होने पर, पिता ने लगाया बेटे के मतांतरण का आरोप

AINS NEWS… सरगुजा जिले के मैनपाट के ग्राम नर्मदापुर निवासी धनेश्वर चौधरी ने उनके पुत्र पुजेरी चौधरी(22) का मतांतरण कराए जाने की लिखित शिकायत थाने में प्रस्तुत किया है। पुलिस ने शिकायत को जांच में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि युवक ने दसवीं तक की पढ़ाई की है। उसने अपने हाथ में वर्ष 2022 में आयोजित मैनपाट महोत्सव में टैटू बनवाने वालों से धन्यवाद यीशु भी अंग्रेजी में लिखवाया है। युवक का स्वास्थ्य खराब होने पर पिता ने इसके लिए मतांतरण को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार पुजेरी चौधरी के पिता धनेश्वर चौधरी विश्रामपुर में किसी निजी संस्था में कार्य करते है। नर्मदापुर स्थित घर में उसके दो पुत्र रहते है।
बेटे पुजेरी की तबियत दो वर्ष पहले खराब थी। खांसी के साथ उसके मुंह से हल्का खून निकलता था।आरोप है कि उसी दौरान दरिमा ग्राम के दो -तीन लोग उसके संपर्क में आए और झांसा दिया कि यदि वह प्रार्थना सभा में शामिल होगा तो उसकी सारी बीमारी ठीक हो जाएगी।
संबंधित लोगों ने खुद को उदाहरण के रूप में भी प्रस्तुत किया था कि उनकी भी तबीयत पहले खराब रहती थी लेकिन जब से वे प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे हैं तब से उनका स्वास्थ्य बेहतर हो गया है। इसी झांसे में आकर पुजेरी चौधरी भी कथित रूप से धर्म विशेष के प्रार्थना सभा में शामिल होने लगा था। इसी दौरान उसका मतांतरण करा देने का आरोप पिता ने लगाया है। पिछले चार-पांच महीने से पुजेरी चौधरी का स्वास्थ्य और ज्यादा खराब हो जाने पर स्वजन इसके लिए मतांतरण को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।मेडिकल कालेज अस्पताल में युवक का उपचार भी कराया गया है। शुक्रवार को पिता ने मतांतरण के कारण ही बेटे का स्वास्थ्य खराब हो जाने का आरोप लगाकर थाने में लिखित शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि युवक अब सही तरीके से चल भी नहीं पा रहा है। उसे सहारे की जरूरत होती है। शिकायत की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।युवक और उनके स्वजन से पुलिस ने प्रारंभिक रूप से पूछताछ भी की है। हां तुम्हें धन्यवाद यीशु लिखे जाने को लेकर युवक ने बताया है कि वर्ष 2002 में मैनपाट में महोत्सव का आयोजन किया गया था। उस दौरान टैटू बनाने वाले लोग आए थे। मैनपाट क्षेत्र के कई लोगों ने हाथों में टैटू बनवाया था। उसी दौरान युवक ने स्वेच्छा से अपने हाथों पर धन्यवाद यीशु लिखवा लिया था।
शिकायत प्राप्त हुई है। युवक बालिग है। पिछले वर्ष मैनपाट महोत्सव में स्वयं हाथों पर धन्यवाद यीशु लिखवा लेने की जानकारी उसने दी है। दबाव पूर्वक मतांतरण जैसी कोई बात प्रारंभिक पूछताछ में पुष्टि नहीं हुई है। युवक ने दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। पिता ने जो शिकायत की है उसमें मतांतरण के कारण बेटे का स्वास्थ्य खराब हो जाने का आरोप लगाया गया है।शिकायत की जांच की जा रही है।




