छत्तीसगढ़

मार्ग बनाने नलाझरवासियों ने एसडीएम व डीएफओ को सौंपा मांग पत्र

बारम्बार मांग करने के बावजूद मार्ग न बनवाये जाने पर 4 मार्च से खुद मार्ग बनाने मे जुट गये थे ।

के.शशिधरण
AINS KONDAGAON…(केशकाल) कोंडागांव जिले के अंतिम छोर पर जंगल पहाड नाला के बीच रचे बसे ग्राम नलाझर गांव के सभी घर से एक एक सदस्य ईकट्ठे होकर दिनांक 13.03.2023 को केशकाल पंहुचे और कलेक्टर के नाम एस.डी.एम. को और वनमंडलाधिकारी केसकाल के नाम एस.डी.ओ. फारेस्ट को कांकेर जिला के अंतिम छोर एवं अपने सीमावर्ती गांव आमापानी तक मार्ग बनाने का मांग पत्र सौंपा।
ग्रामवासियों ने बताया की यह मार्ग बनना हम सबके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि हम लोगो की रिश्तेदारी रावस आमापानी सरोना नरहरपुर तथा आसपास के गांव मे है । हमारे बच्चे पढाई करने और हम लोग बाजार में क्रय विक्रय करने सरोना जाते हैं । इसी तरह से उस तरफ के लोगों का हमारी तरफ आना जाना होता है ।

उल्लेखनिय है की बारम्बार मांग करने के बावजूद मार्ग न बनवाये जाने पर 4 मार्च से खुद मार्ग बनाने मे जुट गये थे । 4 से 6 मार्च तक गांव वाले मार्ग बनाते रहे समाचार के माध्यम से जिला प्रशासन को जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने मातहत अधिकारियों को मौके पर भेजा । फलस्वरूप एस.डी.एम. तहसीलदार ,वन विभाग के एस.डी.ओ. रेंजर , जनपद पंचायत सी.ई.ओ. ,आर.ई.एस. के एस.डी.ओ. ,रोजगार ग्यारंण्टी के प्रोग्राम आफिसर भी 6 मार्च को मौके पर पंहुचकर वस्तुस्थिती की जानकारी प्राप्त किया । जिसके बाद ग्रामींणों से वन विभाग द्वारा मार्ग बनाने प्रस्ताव लिया गया और दिलाशा दिया गया की मार्ग को कैम्पा योजना के तहत सड़क बनवा दिया जायेगा कहकर ग्रामीणों के सहयोग से सड़क बनवाया जायेगा कहकर एसडीओ मैडम फॉरेस्ट केसकाल द्वारा फिलहाल काम बंद करा दिया है, जिस पर ग्रामवासियों ने काम बंद कर दिया और सोमवार को दिनांक 13.03.2023 को केशकाल पंहुचकर मांगपत्र एसडीएम वा डीएफओ के नाम ज्ञापन एसडीएम व डीएफओ को प्रदान किया गया है ।

Related Articles

Back to top button