पत्रकार के हत्या की सुपारी देने के गंभीर आरोपों में प्रतापपुर थाना में अपराध दर्ज
प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले की खबर सामने आने के बाद जांच, रोजगार सहायक बर्खास्त

AINS NEWS… सूरजपुर जिले में पत्रकारिता पर हमले और सत्ता–माफिया गठजोड़ का एक सनसनीखेज और लोकतंत्र को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पत्रकार के हत्या की सुपारी देने के गंभीर आरोपों में लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र साय पैंकरा, उनके करीबी भूमाफिया संजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता, तथाकथित पत्रकार फिरोज अंसारी, उसके साले असलम सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्रतापपुर थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

यह मामला केवल एक आपराधिक साजिश नहीं, बल्कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार, भूमाफिया नेटवर्क और पत्रकारों की आवाज दबाने की सुनियोजित कोशिश का जीवंत उदाहरण है। खबरों के प्रकाशन के बाद SDM सूरजपुर शिवानी जायसवाल ने तहसीलदार को तीन कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि चार महीने बीत जाने के बावजूद जांच रिपोर्ट आज तक लंबित है।


सिरसी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में घोटाले की खबर सामने आने के बाद जांच हुई और रोजगार सहायक नईम अंसारी को बर्खास्त किया गया।
इसी पंचायत से जुड़ा एक और गंभीर मामला सामने आया, जिसमें—
• देवानंद कुशवाहा की 2 एकड़ जमीन,
• कथित तौर पर 5 लाख रुपए रिश्वत लेकर,
• उसके भाई बैजनाथ कुशवाहा के नाम कर दी गई।
आरोप है कि नामांतरण बैक डेट में किया गया, जिसकी जांच आज भी लंबित है।




