छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दम घुटने से 5 मजदूरो की मौत एवं 1 मजदूर घायल
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यहां ईंट के भट्टे में काम करने वाले 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई हैं

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यहां ईंट के भट्टे में काम करने वाले 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई हैं अधिक जानकारी का अभी इंतजार है, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ईंट के भट्टे में काम करने वाले, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति बीमार हो गया पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी पुलिस के अनुसार ईंट भट्टे के चबूतरे पर रात को 6 मजबूत सोए थे, भट्टे में आग लगी हुई थी और रात में सोते समय 5 मजदूरों की मौत हो गई

अधिकारियों ने बताया जिले के गढ़फुलझर गांव में ईट भट्टे के ऊपर सो रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार रात 6:00 बजे मिट्टी की ईंटो को पकाने के लिए चबूतरे की तरह बनाए गए, ढांचे के ऊपर सो गए थे ढांचे में आग लगी हुई थी अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह जब अन्य मजदूरों ने उठाया तब वे नहीं जागे, बाद में जदूरों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी
उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और पांचों मृतकों के शवों को अस्पताल भेजा गया और एक मजदूर को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, अधिकारियों के अनुसार पुलिस को आशंका है कि मजदूरों की मौत दम घुटने के कारण हुई है उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है




