
AINS NEWS… रायपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोप में एक प्राइवेट अस्पताल के वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद को एम्स का डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर रेप की घटना को अंजाम दिया.

यह घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह शादी के लिए ऑनलाइन मैट्रिमोनी साइट में लड़का तलाश रही थी. तभी उसकी जान पहचान नीलेश से हुई, उसने बताया की, शादी डॉटकॉम पर लड़के ने खुद को रायपुर एम्स में बड़ा डॉक्टर बताया हुआ था, इसके बाद दोनों के बातचीत शुरू हो गई.
छत्तीसगढ़ के रायपुर से रेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां वार्ड बॉय ने खुद को एम्स में डॉक्टर बताकर नर्स से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक रेप करता रहा, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.



