छत्तीसगढ़
शिवलिंग मिलने की खबर से गांव में अचानक शिवलिंग को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी,
पुल निर्माण कार्य के दौरान खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग की प्रतिमा मिली

AINS RAIPUR….गुरुवार को जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक अंतर्गत मुड़खुसरा गांव में नहर पर पुल निर्माण कार्य के दौरान खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग की प्रतिमा मिली। शिवलिंग मिलने की खबर से गांव में अचानक शिवलिंग को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इस निर्माण में लगे मजदूरों ने इस शिवलिंग को सावधानी पूर्वक बाहर निकाला और निर्माणस्थल के बगल में ही इस शिवलिंग की प्रतिमा को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रखा गया है।





