केसकाल के प्रियदर्शनी स्टेडियम ग्राउंड सुरडोंगर में विकसीत भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सुरडोंगर हाई स्कूल के बच्चों ने दी

AINS NEWS 24X7 केशकाल…. केशकाल नगर के सुरडोंगर मैदान में आयोजित विकसीत भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्य अतिथि मोहन मंडावी सांसद लोकसभा कांकेर, अध्यक्षता नीलकंठ टेकाम विधायक केसकाल, रोशन जमीर खान, अध्यक्ष नगर पंचायत की उपस्थिति संपन्न हुआ,

केशकाल में विकसीत भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्य अतिथि मोहन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डबल इंजन वाली सरकार के तहत मोदी की गारंटी वाली योजना को विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा पूरा करने की बात कही, कार्यक्रम को विधायक नीलकंठ टेकाम ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आप सभी मिलकर चुना है उसी प्रकार आने वाले लोकसभा चुनाव में भी हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी जिताकर विकास कार्यों में सफलता दिलाने की बात कही, साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में जो वादे मैंने किए है उसे पूरा करने भरोसा दिलाता हूँ , कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सुरडोंगर हाई स्कूल के बच्चों ने दी





