छत्तीसगढ़
कलेक्टर के मार्गदर्शन में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को कड़ाई से पालन कराने हाट बाजार का निरीक्षण
5 किलो ग्राम पॉलीथिन जब्त किया गया और 3000 रुपए का अर्थदंड लगाकर चालानी कार्रवाई की गई।

AINS DANTEWADA (LAL SHAH)…कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में राजस्व विभाग एव नगर पालिका के संयुक्त दल द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से बुधवार को दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत कतियाररास में हाट बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित सामग्री अमानक पॉलिथीन की कार्यवाही की गई, जिसमे 5 किलो ग्राम पॉलीथिन जब्त किया गया और 3000 रुपए का अर्थदंड लगाकर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही छोटे, बड़े व्यापारियों से आमनागरिकों से भी सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया और कपड़े का थैला उपयोग करने की समझाईश दी गई। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती यशोदा केतारप, नायब तहसीलदार श्री पंकज बघेल, सीेएमओ श्री पवन मेरिया, अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।





