छत्तीसगढ़ में मानसून से किशान परेशान, मौसम विभाग ने 10 जिलो के लिए जारी की अलर्ट
छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट बदल ली है. मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जाने किन जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की भी स्थिति देखी जा सकती है.

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में भी मौसम ने करवट बदल ली है. मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जाने किन जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की भी स्थिति देखी जा सकती है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

इन जिलो में मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी रायपुर, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक इन जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी चलने औऱ बिजली गिरने के अलावा वज्रपात की भी संभावना है.
बीते दिनों हुई बारिश की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में एक बार फिर बारिश की वजह से फसलों के बर्बाद होने का डर किसानों को सता रहा है. बता दें की प्रदेश भर में कहीं कहीं पर रबी की फसलों की कटाई की गई थी तो कहीं पर फसलें खड़ी ही थी. ऐसे में बारिश ने उनके मसूंबो पर पानी फेर दिया. यह किशानो के लिए बहोत चिंता की बात हैं, किशानो को सतर्क रहने की जरूरत हैं.
प्रदेश में होने वाली बारिश की वजह से सब्जियों को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से सब्जियों के चौपट होने के आसार लगाए जा रहे थे. ऐसे में एक बार फिर बारिश के साथ आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिसकी वजह से सब्जियों की खेती करने वाले किसान काफी ज्यादा परेशान हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस साल भारी बारिश हुई है. प्रदेश के जिलों की बात करें तो लगभग हर जिले में औसत अनुमान से 200 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है. इस समय पश्चिम विक्षोभ के साथ ही उत्तर से दक्षिण की ओर कुछ द्रोणिकाएं बनीं हुई है जिसकी वजह से प्रदेश भर में बारिश हो रही है.




