क्राइमछत्तीसगढ़

दुर्ग: आई एम सो सो सो सॉरी, “मैं जो भी किया हूं अपनी मर्जी से किया हूं। इसलिए किसी को भी मेरे सुसाइड करने का जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज दुर्ग में पढ़ने वाले बीटेक के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज दुर्ग में पढ़ने वाले बीटेक के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने  वाले  छात्र का नाम रोहित देवांगन (21 साल) बताया जा रहा है। वह नारायणपुर जिले का निवासी था। वह दुर्ग में किराए के मकान में रहकर बीटेक के चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को सिंधिया नगर सड़क नंबर 3 में किराए में रहने वाले स्टूडेंट रोहित देवांगन ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद वह जांच में जुट गई। छात्र ने अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद किया था। उसकी लाश कमरे में ही फांसी पर लटकती हुई मिली।

पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस ने स्टूडेंट के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। फ़िलहाल, छात्र के सुसाइड करने की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस छात्र के आत्महत्या की वजह जानने के लिए छात्र के परिजन, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि रोहित ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसमें रोहित ने लिखा है कि “मैं जो भी किया हूं अपनी मर्जी से किया हूं। इसलिए किसी को भी मेरे सुसाइड करने का जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। यही मेरी डेस्टिनी थी। ये आज नहीं तो कल मेरे साथ होना था। मैं इसके लिए सॉरी बोलता हूं। आई एम सो सो सो सॉरी।

Related Articles

Back to top button