छत्तीसगढ़

शाह 24 मार्च से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, सीआरपीएफ कैंप में ही रात बिताएंगे

रात 8 बजे अधिकारियों के साथ नक्सल मुद्दे पर बैठक करेंगे

AINS BASTAR…केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। श्री शाह 24 मार्च की शाम जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से शाह कारनपुर पहुंचेंगे जहां सीआरपीएफ कैंप में कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात करेंगे। वे इसी दिन सीआरपीएफ के राइजिंग समारोह में भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार, शाह 24 मार्च से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। शाम 5.20 बजे हेलीकॉप्टर से कारनपुर कोबरा सीआरपीएफ कैंप जाएंगे और जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 25 मार्च को सुबह 8 बजे से सीआरपीएफ के राइजिंग समारोह में भाग लेंगे। रात 8 बजे अधिकारियों के साथ नक्सल मुद्दे पर बैठक करेंगे और सीआरपीएफ कैंप में ही रात बिताएंगे। अगली सुबह 11.45 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना होंगे।

 

Related Articles

Back to top button