छत्तीसगढ़

ओला गिरने से हुआ किसानों को भारी नुकसान, धान की फसल के साथ साथ सब्ज़ियों की सरसों की भी फसल बर्बाद हो गयी

किसानों ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार ही हमारी मदद कर सकती है

AINS NEWS रायगढ़….मौसम के बिगड़ते तेवर से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और ओलावृष्टि कि चेतावनी मौसम विभाग ने पहले ही दे रखी थी बीते दिनो रायगढ़ क्षेत्र में भारी बरसात हूई साथ ही ग्राम मिडमिड़ा और आस पास के गाँव में भारी ओला की बारिश हूई । इसकी वजह से गाँव के किसानो कि फसल बर्बाद हो गयी है साथ ही किसानो द्वारा क़र्ज़ लेकर फसल का उत्पादन किया गया था जिससे की किसानो को भारी नुक़सान का सामना करना पढ़ रहा है। किसानो के द्वारा बताया गया की इस साल की फसल काफ़ी अच्छी हूई थी मगर पिछले कुछ दिनो से काफ़ी वर्षा हूई साथ ही ओला भी भारी मात्रा में गिरी इसी कारण से सारी फसल बर्बाद हो गयी हमने अपनी काफ़ी ज़्यादा पूँजी इस फसल पर लगायी हूई थी जिस कारण से हमको बहुत नुक़सान उठाना पढ़ रहा है । धान की फसल के साथ साथ सब्ज़ियों की सरसों की भी फसल बर्बाद हो गयी। किसानों ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार ही हमारी मदद कर सकती है । सरकार से यही माँग है कि कम से कम उतना मुआवज़ा दिया जाए जो की फसल हेतु लगाया था

 

Related Articles

Back to top button