छत्तीसगढ़
“कांकेर मेला” कल राजमहल में बैठक कर होगी तिथि की घोषणा, संभवतः 7 जनवरी को होगा आयोजन
स बैठक में कांकेर पैलेस के राजा साहब व राजकुमार उपस्थित रहेंगे

AINS NEWS 24X7….. कांकेर मुख्यालय का मेला “मंडई” प्रतिवर्ष वर्ष के प्रथम रविवार को मनाने की परंपरा है, मेले को लेकर बैठक कर सहमति बनाई जाती है और उस पर सब की अनुमति लिखित में लेकर सभी देवी देवताओं से भी अनुरोध कर अनुमति ली जाती है। इस समय सब की निगाहें कांकेर राजमहल पर टिकी होती है। कांकेर मुख्यालय के वार्षिक मेला मंडई को लेकर 18 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे राजमहल परिसर में ग्राम प्रधान के अलावा गायता, सिरहा और पुजारी की एक बैठक आयोजित की गई है, जिसमें मेले की तिथि घोषित की जाएगी साथ ही मेला स्थल का निरीक्षण कर विचार विमर्श भी किया जा सकता है। इस बैठक में कांकेर पैलेस के राजा साहब व राजकुमार उपस्थित रहेंगे।
दरअसल नए वर्ष में प्रथम रविवार 7 तारीख को पड़ रहा है इसलिए संभवतः 7 जनवरी को ही मेला मड़ई का आयोजन किया जा सकता है।





