छत्तीसगढ़दुर्घटना

छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से नीचे गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

AINS NEWS… छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से नीचे गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से उसे दूसरे अस्‍पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि बालोद शहर के रामदेव चौक पर एक निर्माणाधीन मकान में लिफ्ट का काम करने के दौरान 2 मजदूर राजू पटेल और महेंद्र यादव नीचे गिर गए। जिससे मजदूर राजू पटेल की मौत हो गई है। वहीं महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल है, जिसे हाई सेंटर में रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। बताया यह भी जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में मकान मालिक द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम करवाया जा रहा था।

 

Related Articles

Back to top button