
AINS BILASPUR…मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है , सूचना पर गुम इसान क्रमांक 04 / 2023 एवं अपराध क्रमांक 105/2023 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामले के गंभीरता को देखते हुये वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह बिलासपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, ग्रामीण एवं उप पुलिस
अधीक्षक एस.जे.पी.यू. सी.डी. लहरे के विशेष मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी हिर्री सुनील कुमार कुर्रे के दिशा निर्देश पर टीम बनाकर गुम बालिका की लगातार पतासाजी की गई, इसी तारतम्य में सूचना मिलने पर ग्राम पाड से आरोपी के कब्जे से बालिका को बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया एवं आरोपी द्वारा नाबालिक को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर बलात्कार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी :- चन्द्रकांत कौशिक, पिता अश्वनी कौशिक उम्र 24 साल




