छत्तीसगढ़

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही…रात को पानी की तलाश में बाहर निकला मरीज, सुबह पाया गया मृत

एसडीएम शंकरलाल व तहसीलदार ने हॉस्पिटल पहुंचकर जांच शुरू की

के.शशिधन केसकाल 
AINS KONDAGAON… श्रीमती कुंदी बाई मरकाम ने अपने बीमार पति को लेकर सामुदायिक स्वास्थय हॉस्पिटल केसकाल लाकर एडमिट कराया था, मरीज के साथ इनकी पत्नी श्रीमती कुंदी बाई भी थी , किंतु पत्नी रात्रि को सोई थी, पीड़िता से प्राप्त जानकारी अनुसार रात्रि करीब 3 बजे मरीज को प्यास लगने पर वह पानी के तलाश में नजदीक के शिव मंदिर के नल के पास पहुंचे, सुबह मंदिर के पुजारी ने अज्ञात व्यक्ति का नल के पास पड़े होने की जानकारी थाना वा हॉस्पिटल को दी , सुचना पर डॉक्टर ने जांच की तो वह मृत पाया गया,  चर्चा होने लगी की हॉस्पिटल में  एडमिट मरीज शिव मंदिर कैसे पहुंचा व उसकी मृत्यु बाहर कैसे हुई है,

हॉस्पिटल प्रबंधन ने हॉस्पिटल में पानी नहीं होने को बात को सिरे से ख़ारिज किया है, घटना से हॉस्पिटल प्रबंधन की घोर लाफरवाही उजागर हुई है, घटना की जानकारी मीडिया व एसडीएम को मिलने पर एसडीएम ने हॉस्पिटल में  तहसीलदार के साथ डॉक्टर से जानकारी ली ,पीड़ित श्रीमती कुंतीबाई मरकाम से प्राप्त जानकारी लेने पर उसने  बताया कि मेरे पति को बीमार हालत में दिनांक 06.04.2023, को केसकाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, सुबह करीब 3 बजे मेरी नींद खुलने पर पता करते करते जानकारी मिली की मेरे  पति की शिव मंदिर नल के पास मृत्यु हो गई है, मेरे दो छोटे बच्चें हैं,  पति की मृत्यु कैसे हुई मुझे पता नहीं है, हां मेरे पति को सिने मैं दर्द के कारण केसकाल हॉस्पिटल में भर्ती करने की जानकारी दी, पुलिस थाना केसकाल ने शव के पंचनामा उपरांत पीएम कराया है, थाना केसकाल में मर्ग कायम कर पुलिस जॉच में जुटी है

 

Related Articles

Back to top button